सुख, समृद्धि और सफलता के लिए घर पर लगाएं ये 5 पौधे, से है इनका संबंध

सुख, समृद्धि और सफलता के लिए घर पर लगाएं ये 5 पौधे

सुख, समृद्धि और सफलता के लिए घर पर लगाएं ये 5 पौधे, से है इनका संबंध


दोस्तों कई बार हम बहुत मेहनत करने के बाद भी अपने काम का सही मूल्य, वेतन या आर्थिक तरक्की नहीं कर पाते हैं। अगर हम वास्तु और फेंगशुई के बताए कुछ बातों को अपने जीवन में उतार लें, तो हो सकता है कि इससे ​आर्थिक तंगी और जीवन में फैली नकारात्मकता को दूर करने में हमें मदद मिल सकती है। जागरण अध्यात्म में आज हम आपको कुछ उन पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको आप अपने घर में  लगा कर आर्थिक संपन्नता और खुशहाली पाने में बहुत ही अच्छी मदद ले सकते हैं। तो आइए जानते हैं उन पौधों के बारे में के कोनसे है वो पौधे -


मनी प्लांट-

मनी प्लांट को घर में सही दिशा में लगाने से आर्थिक परेशानिया दूर होती है। मनी प्लांट को दक्षिण पूर्व दिशा यानी आग्नेय कोण में लगाते है। इससे सुख-समृद्धि और धन बढ़ोत्तरी के साथ आपको सकारात्मकता भी प्राप्त होती है। इसे हमेशा हमेशा घर के अंदर लगाएं कभी भी  बाहर न लगाएं। बाहर लगाने से यह दूसरों की निगेटिव एनर्जी से प्रभावित हो सकता है और नकारात्मकता फैला सकता है।


स्नेक प्लांट-

इस के पत्ते लंबे, नुकीले और हरे रंग के होते हैं। इस पौधे को लगाने से कई विशेष फायदे होते हैं। यह पौधा घर के अंदर की हवा को शुद्ध तो करता ही है और आर्थिक संपन्नता में भी वृद्धि करने में बहुत ही सहायक माना जाता है। अगर आप बिजनेस करते हैं तो आपको जरूर लगाना चाहिए। यह बिजनेस ग्रोथ में बहुत ही अच्छा सहायक माना जाता है।


जेड प्लांट-

जेड प्लांट के पौधे को सौभाग्य, समृद्धि और सफलता का प्रतीक माना जाता है। इस पौधे को मुख्यत: घर के मुख्य प्रवेश द्वार के पास में ही लगाना चाहिए। इस पौधे की पत्तियां अंडाकार होती हैं। आप भी यदि अपने जीवन में सौभाग्य, समृद्धि और सफलता को प्राप्त करना चाहते हैं, तो ये पौधा इसमें सहायक हो सकता है ।


लकी बम्बू प्लांट-

इस पौधे को कांच के जार में पानी भरकर रखा जाता है। लकी बम्बू प्लांट सौभाग्य, समृद्धि और शुभता में बहुत ही वृद्धि करने वाला माना जाता है। इस पौधे की ख़ास बात ये ही की यह पौधा जितना बढ़ता है, उतना ही अच्छा माना जाता है। इसका सूखना दूर्भाग्य का सूचक माना जाता है।


एरेका पाम-

इस पौधे को सौभाग्य, धन और सकारात्मकता प्रदान करने वाला पौधा भी माना जाता है। यह घर और आस पास के वातावरण में सकारात्मकता का संचार पैदा करने वाला तथा हवा को शुद्ध करने वाला है। इसकी हरी पत्तियां आंखों को बहुत ही सु​कून देती हैं। आप भी इसे अपने घर में लगाकर अपने स्वास्थ्य और समृद्धि का लाभ उठा  सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ